हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के नगला महादेव में दीवार को लगाते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों तरफ़ से दस लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव नगला महादेव में बुधवार दोपहर एक पक्ष से गिर्राज सिंह पुत्र दुर्जन सिंह अपनी दीवार हटाकर घर के बगल में बने रास्ता को चौड़ा कर रहे थे, जिसका विरोध पड़ोसी हुकुम सिंह द्वारा विरोध किया गया। इसी बात पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। पीआरवी की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक गिर्राज सिंह की तरफ़ से 4 लोग तथा हुकुम सिंह की तरफ़ से 6 लोग घायल हो गये। पुलिस द्वारा घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि अभी किसी तरफ़ से तहरीर नहीं मिली है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
