हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील पुलिस की पचहरा-सद्दीकपुर बम्बा पर अलीगढ के युवक की हत्या के आरोप में वांछितों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक नौहझील अंजीश कुमार ने बताया कि सोमवार करीब पौने 11 बजे वह उप निरीक्षक अमन उज्ज्वल, हरेन्द्र सिंह, मदन कुमार, दीपक कुमार, रुपचन्द सिंह पहचरा-सद्दीकपुर बम्बा पर गांव शल्ल-कोलाहर पुलिया की ओर चेकिंग कर रहे थे। तभी अलीगढ के युवक को बुलाकर ढाबे पर खाना खाने के बाद उसकी हत्या कर बाइक से रस्सी में उसे बांध कर टप्पल क्षेत्र में नहर में फैंकने आरोप में वांछित नामजदों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने ने से सतेन्द्र उर्फ सत्ते निवासी गांव एदलगढ़ी, नौहझील और मोती निवासी आजनौंठ, नौहझील घायल हो गये। पुलिस ने इनके कब्जे से बिना नम्बर की बाइक व दो तमंचा, कारतूस बरामद कर घायलों को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया।प्रभारी निरीक्षक नौहझील ने बताया कि छह जुलाई शाम गांव शिवाला,अलीगढ के समीप नहर में अरुण (35) निवासी गांव राघवगढी, टप्पल,अलीगढ़ का शव उसकी बाइक से रस्सी से बंधा मिला था। मृतक के परिजन ने सतेन्द्र उर्फ सत्ते और मोती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि एक जुलाई को अरुण घर से बाइक लेकर निकलने के बाद वापस नहीं पहुंचा। आखिरी बार अरुण गांव आजनौंठ, नौहझील स्थित ढाबे पर साथियों के साथ खाना खाते देखा गया था। इसके बाद से ही गायब हो गया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
