• Wed. Jul 15th, 2026

आवास विकास की टीम ने अस्पताल का बेसमेंट और तीन लाइब्रेरी सील

ByVijay Singhal

Jul 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने शहर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई की है। प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर ताला जड़ दिया। इनमें राधिका विहार योजना में स्थित मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल का बेसमेंट सील किया गया। कृष्ण विहार योजना (भूसंख्या- P/27) में नियमों के विरुद्ध संचालित लवानिया लाइब्रेरी सील की। कृष्ण विहार योजना (भूसंख्या- P/45) में तक्षशिला लाइब्रेरी पर सीलिंग की कार्रवाई हुई। कृष्ण विहार योजना (भूसंख्या- 3A/P508) में मानकों की अनदेखी पर जेएमसी लाइब्रेरी पर सीलिंग का एक्शन हुआ। यह पूरी कार्रवाई निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह एवं नामित मजिस्ट्रेट/नायब तहसीलदार संजीव चौहान के संयुक्त नेतृत्व में अंजाम दी गई। अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह ने चेतावनी दी है कि परिषद की योजनाओं में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण और नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कार्रवाई के दौरान टीम में सहायक अभियंता कृपांशु द्विवेदी, अवर अभियंता नवीन कुमार, फायर सेफ्टी ऑफिसर इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल मुस्तैद रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.