• Tue. Jul 14th, 2026

नगर आयुक्त के बाद मथुरा में दो सहायक नगर आयुक्तों का भी तबादला, एक पद अभी भी खाली

ByVijay Singhal

Jul 14, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। नगर आयुक्त के तबादला के बाद यहां तैनात दो सहायक नगर आयुक्त के भी शासन ने तबादले कर दिए। इनके स्थान पर अब तक सिर्फ एक की तैनाती की गई है। हाथरस के एसडीएम को यहां सहायक नगर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। नगर आयुक्त जग प्रवेश का तीन दिन पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में निदेशक के पद पर तबादला हुआ था। उनके स्थान पर बलिया के सीडीओ ओजस्वी राज को यहां का नया नगर आयुक्त बनाया। रविवार की शाम नवागत नगर आयुक्त ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी का शासन ने तबादला कर दिया। उन्हें रामपुर में एसडीएम के पद पर भेजा है। वहीं सोमवार को शासन ने 181 एसडीएम के तबादले किए हैं। नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान का तबादला हापुड़ में एसडीएम के पद पर किया है। वहीं शासन ने हाथरस के एसडीएम नीरज शर्मा को सहायक नगर आयुक्त बनाया है। संभवत: नीरज शर्मा मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। शासन स्तर पर व्यापक स्तर पर हो रहे तबादले की प्रशासनिक महकमे में चर्चाएं तेज हो गई हैं।नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा बच्चे जो सीखें, उसे समाज तक ले जाने का प्रयास करें। कहां शहर में बदलाव तभी आएगा, जब हर व्यक्ति अपने शहर की जिम्मेदारी खुद लेगा। यह विचार उन्होंने सोमवार को नगर निगम सदन में नगर निगम एवं प्रोजेक्ट मथुरा द्वारा आयोजित क्लाइमेट पे चर्चा 2.0 कार्यक्रम में रखे। कार्यक्रम में शहर के 11 प्रमुख विद्यालयों के ईको क्लबों ने भाग लिया। कार्यक्रम संसदीय सत्र की तरह आयोजित किया गया, जहां पूरा सभागार हाउस के रूप में बदला नजर आया। नगर निगम के अधिकारी और प्रोजेक्ट मथुरा की टीम बोर्ड की भूमिका में रही। सबसे पहले वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर हुए कार्यों की समीक्षा की।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.