हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर पर हरियाणा के श्रद्धालु की तबीयत ख़राब हो गई। गर्मी के कारण श्रद्धालु बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे होश में लाया गया। जिसके बाद वह गंतव्य को चला गया। बांकेबिहारी मंदिर पर अत्यधिक गर्मी और उमस होने के बाद भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुक रहे हैं। प्रवेश मार्ग एक और तीन पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। मंदिर के अंदर भीड़ नियंत्रण को रेलिंग लगाई गई है, इसके बाद भी आपधापी की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को हरियाणा से आये 25 वर्षीय श्रद्धालु सनी की मंदिर से निकलने के बाद गेट संख्या चार पर अचानक तबीयत ख़राब हो गई। श्रद्धालु को चक्कर आये और वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पानी के छीटें मुंह पर छिड़के, हाथ पैर रगड़े। सूचना पर मंदिर पर मौजूद डॉक्टर पहुंचे और प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसे होश आ गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
