• Tue. Jul 14th, 2026

व्रन्दावन में ई-बसों के मनमाने संचालन से यात्री परेशान

ByVijay Singhal

Jul 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में  विकास विभाग द्वारा संचालित ई-बसों का मनमाने तरीके से संचालन यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नगर विकास विभाग द्वारा 50 सिटी बसों का संचालन मथुरा-वृंदावन और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए किया गया था। समय पर उनका रखरखाव न होने 17 ई बसें खराब पड़ी हैं। 33 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें वृंदावन और मथुरा के बीच दस ई बसों का संचालन शुरुआती समय में किया जाता था, लेकिन अब मात्र 7 ई बस श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक एवं दो बस रेलवे स्टेशन तक संचालित करने के लिए निर्धारित की गई है। वृंदावन बस स्टेशन पर तैनात सुपरवाइजर द्वारा मथुरा की ओर जाने वाली बसों को लंबे रूट पर गोवर्धन और बरसाना के लिए चलाया जा रहा है। इससे मथुरा जाने वाले यात्रियों को गर्मी में घंटों बस का इंतजार करने के बाद डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इतना ही नहीं नगर निगम के पास बसों के संचालन के लिए कर्मचारियों की कमी है। एक सुपरवाइजर सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक तैनात रहते हैं। उसके बाद बसों का संचालन कराने के लिए कर्मचारी नहीं रहते हैं। ई बसों के एआरएम राधाकृष्ण ने बताया कि बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के आधार पर किया जाता है। जहां के भी यात्री अधिक होते हैं, उसी रूट पर बसों को भेजा जाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.