हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन एवं हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ महा अभियान के अंतर्गत महावन स्थित चिंता हरण महादेव घाट और श्री नंद भवन (84 खंभा) परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में 350 से अधिक स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। स्थानीय के अलावा स्वयंसेवक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, इटावा, हाथरस और भरतपुर से भी सेवा के लिए पहुंचे। उन्होंने तीर्थ स्थलों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का शुभारंभ हार्टफुलनेस ध्यान से हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दोनों स्थलों पर सफाई कर स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया। हार्टफुलनेस के उत्तर प्रदेश रीजनल कोऑर्डिनेटर अनुपम अग्रवाल ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने और पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही ब्रज की पावन धरोहर सुरक्षित रह सकती है। नेतृत्व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने किया। अभियान में सुरेंद्र शर्मा, योगेंद्र कुमार, प्रीति भान, के.पी. सिंह, नीरज निगम, रश्मी, रमेश वर्मा, आरपी शर्मा, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. ज्ञानेंद्र और रक्षा सिंह आदि ने सहयोग किया
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
