• Mon. Jul 13th, 2026

मथुरा जनपद के 495 ग्राम पंचायतों में रोपे 16 लाख 45 हजार पौधे

ByVijay Singhal

Jul 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद की 15 ग्राम पंचायतों के लाडली वनों को वृक्षों से आच्छादित हुए। इन वनों में कुल 45000 पौधों का रोपण किया गया। शेष 86 लाडली वनों में 20 जुलाई तक पौधों का रोपण किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि नंदगांव ब्लाक की ग्राम पंचायत कामर में जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल के की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित करके 4500 पौधों का रोपण किया गया। गोवर्धन ब्लाक के गांव पैंठा में विधायक मेघश्याम सिंह के नेतृत्व में 3000 पौधे, बल्देव ब्लाक के गांव भरतिया में 3000 पौधे, मुखराई में 3000 पौधे, छाता ब्लाक के गांव तुमोला में 1500 पौधे, अनौडा में 3000 पौधे, थोक सुम्मेरा में 3000 पौधे, फरह ब्लाक के गांव बरारी में 3000 पौधे, मुस्तफाबाद में 3000 पौधे, सिहाना में 3000 पौधे, चौमुहां के भरना कला 3000 पौधे, तरौली सुमाली में 3000 पौधे, बाजना में 3000 पौधे, भद्रवन में 3000 पौधे रोपित किये गए। मांट के गांव इरौली गुर्जर में विधायक राजेश चौधरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 3000 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मांट, बीडीओ मांट, डीसी एनआरएलएम व स्कूल की छात्राओं ने पौधे रोप कर वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि शेष 86 लाडली वनों में 20 जुलाई तक वृक्षा रोपण किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.