हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा थाना कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात भूतेश्वर अखाड़े वाली गली में पोखर के समीप से दो युवकों को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो मोबाइल, एक एटीएम कार्ड व सात हजार रुपये बरामद कर चालान किया है। इनके खिलाफ एनसीआरपी पॉर्टल पर साइबर ठगी की तीन शिकायतें दर्ज पायी गयीं। कोतवाली में तैनात निरीक्षक अपराध सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे उप निरीक्षक मुश्ताक मेहंदी पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने भूतेश्वर अखाड़े वाली गली में पोखर के समीप से चेकिंग के दौरान साइबर ठगी के आरोप में यश राठौर निवासी नई पानी की टंकी के पास, कृष्णाविहार, कोतवाली और सनी सिसोदिया निवासी जी ब्लॉक जनकपुरी मोहाली रोड, कोतवाली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो मोबाइल, एटीएम कार्ड व सात हजार रुपये बरामद कर चालान किया। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर आंध्र प्रदेश, पंजाब व यूपी में तीन साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
