हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को 300 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत आज दिनांक 10.07.2026 को समय 18.38 बजे सडक से करीब 70 मीटर अन्दर राधेश्याम कॉलौनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर चौकी क्षेत्र बिरला मंदिर से अभियुक्त असलम पुत्र असफाक निवासी अर्जुनपुरा थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा उम्र करीब 34 वर्ष व 01 अभियुक्ता को 300 ग्राम एल्प्राजोलम (नशीला पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त व अभियुक्ता की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गोविन्दनगर पर मु0अ0सं 275/2026 धारा 21/22 NDPS Act पंजीकृत कर दोनो के विरुद्ध थाना गोविन्दनगर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
7455095736
