हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन परिक्रमा कर मुरसान वापस लौट रहे मोपेड पर सवार तीन लोगों की मथुरा की ओर से तेज गति से आई मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। योगिनी एकादशी पर मोपेड से मुरसान के जाटई गांव निवासी 25 वर्षीय रेशम अपने परिवार के 25 वर्षीय बादल और तमन्ना देवी के साथ नगर परिक्रमा करने आए थे। परिक्रमा करने के बाद तीनों मोपेड पर सवार होकर अपने घर के लिए लौट रहे थे। अटल्ला चुंगी चौराहा के समीप गोरे दाऊजी की ओर जाने के दौरान मथुरा की ओर से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी मोपेड की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड चला रहा रेशम छिटककर डिवाइडर से जा टकराया। सिर के डिवाइडर से टकराने पर वह अचेत हो गया। उसके साथ मौजूद दोनों परिजन भी घायल हो गए। मोटरसाइकिल सवार मांट के रेतिया बाजार निवासी 22 वर्षीय सुमित भी घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे उप निरीक्षक अविलाख सिंह और पुलिस टीम ने सभी घायलों को निकट के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रेशम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार सुमित को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि अटल्ला चुंगी के समीप सड़क हादसे में एक युवक रेशम की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
