• Sun. Jul 12th, 2026

नोहझील की गोशाला में गोवंशों को खिलाया जा रहा था सूखा भूसा, डीएम भड़के

ByVijay Singhal

Jul 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील की गोशाला में गोवंशों को सूखा भूसा खिलाया जा रहा था। इसे देख जिलाधिकारी भड़क गए और जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को बाघर्रा गोशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गोशाला में 567 गोवंश और 108 नंदी मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने जब गोवंशों के चारे की व्यवस्था देखी, तो भड़क गए। गोवशों को खाने के नाम पर सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा था। गोशाला में हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गोवंशों के आहार में केवल भूसा नहीं, बल्कि हरा चारा, खल और चोकर को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्या, उप जिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र पाल, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत सतीश चंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह, सचिव संजीव कुमार और पूरन बाबा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.