• Fri. Jul 10th, 2026

मथुरा में नए बस अड्डे से शुरु हुआ बसों का संचालन

ByVijay Singhal

Jul 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस अड्डे से बसों का संचालन विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को आ रही भारी परेशानियां अब दूर हो गई हैं। नए बस अड्डे के समीप रेल अंडरपास की गहराई बढ़ाने के काम के कारण रेलवे ने 14 दिन का ब्लाक लिया था। इस मार्ग को सात जुलाई को ही खोला जाना था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण काम में बार-बार रुकावट आ रही थी। प्रशासन और कार्यदायी संस्था के अथक प्रयासों के बाद, मौसम की चुनौतियों को मात देते हुए काम को पूरा कर लिया गया है। इस काम के चलते बसों के पहिए थमने से जो यात्री परेशान थे। अब वह सुगमता से अपनी यात्रा कर पा रहे हैं। नए बस अड्डे के चालू होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हर बारिश में सिरदर्द बनने वाली अंडरपास में पानी भरने की समस्या का भी पूरी तरह समाधान कर दिया गया है। अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और मुस्तैद इंतजामों के चलते अब अंडरपास में पानी नहीं भरेगा, जिससे शहर के इस हिस्से में लगने वाले लंबे जाम और हादसों के खतरे से मुक्ति मिल गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.