• Fri. Jul 10th, 2026

बरसाना में राधारानी के दरबार पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री

ByVijay Singhal

Jul 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बरसाना पहुंचकर राधारानी के चरणों में शीश नवाया। श्रीजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि इंसान पूरा जीवन सांसारिक मोह-माया में उलझा रहता है, लेकिन ईश्वर की भक्ति के लिए समय नहीं निकाल पाता। जीवन का कुछ समय प्रभु की आराधना के लिए अवश्य समर्पित करना चाहिए। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का काफिला शाम को सीधे रोपवे से मंदिर परिसर पहुंचा। वहां से वह श्रीजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने राधारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर के सेवायत हेमंत गोस्वामी, राकेश गोस्वामी और अनुज गोस्वामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कराया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी जारी रही। दर्शन के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम श्रोत्रिय के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राधारानी के धाम में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति का अनुभव होता है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम श्रोत्रिय, घनश्याम लोधी, सभासद प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.