• Thu. Jul 9th, 2026

व्रन्दावन पुलिस की पहल, ई रिक्शाओं के लिए बनेगी अलग लाइन

ByVijay Singhal

Jul 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन पुलिस की पहल पर नगर के मार्गों पर ई रिक्शाओं के लिए लाइन बनाकर कॉरिडोर बनाया जाएगा। इससे मार्ग पर ई रिक्शा इस लाइन के अंदर ही चलेंगे। नियम का पालन न करने पर पहली बार ई रिक्शाओं का चालान किया जाएगा तो दूसरी बार गलती दोहराने पर उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नए प्लान के तहत नगर में सिर्फ नगर निगम द्वारा रजिस्ट्रेशन वाले 2700 ई रिक्शा निर्धारित रूट पर चलेंगे। अतिरिक्त रिक्शाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । कोतवाली पुलिस के अनुसार ई रिक्शा लाइन बनाकर कॉरिडोर के अंदर चलेंगे। यदि कोई ई रिक्शा निर्धारित लाइन के बाहर चलता पाया गया उसका चालान किया जाएगा। दूसरी बार गलती दोहराने पर रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के लिए विभाग को लिखा जाएगा। इसे लेकर कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार जल्द ही नगर आयुक्त जगप्रवेश एवं निगम के यातायात प्रभारी के साथ बैठक कर कार्य योजना पर चर्चा करेंगे। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए वृंदावन पुलिस द्वारा योजना बनाई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.