हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने साइबर ठगों के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 9 फर्जी आधार कार्ड, 11 फर्जी सिम कार्ड और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।नपुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे सूचना पर पलसों रोड, मड़ौरा मोड़ के पास एक प्लॉट में छिपे 6 आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद मोबाइल नंबर और सिम कार्डों की जांच कराई तो साइबर ठगी के कई साक्ष्य मिले। पूछताछ में भी विभिन्न पीड़ितों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामला सामने आए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम दौलतपुर निवासी जुबेर, अजीम, हेदर, अबूबकर सद्दीक और गांव मड़ौरा निवासी साजिद एवं असगर शामिल हैं। गांव मड़ौरा का रहने वाला आरोपी रहीस मौके से भाग गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड बनवाते थे। फर्जी सिम व मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
