हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर पति, पत्नी और करीब 8 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तत्काल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, गांव जोगीपुरा निवासी प्रदीप कुमार बुधवार सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी भगवती और भाई की बेटी रोशनी के साथ घर में चारपाई पर बैठ हुए थे। तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान घर की दीवार अचानक गिर गई और चारपाई पर बैठे प्रदीप, भगवती देवी और रोशन दीवार के मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने के साथ-साथ भूतल पर बने दो कमरे और पहली मंजिल पर बने दो कमरे भी ढह गए। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग मौके की ओर दौड़े। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दंपती और बेटी को मलबे में से बाहर निकाला। सभी ने तीनों को आनन फानन सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर लेखपाल आशीष कुमार सक्सेना पहुंचे और पीड़ित के नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि बारिश से दीवार गिरी है और कमरे भी ढह गए हैं। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को भर्ती कराया गया है। वहीं नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा और राजस्व निरीक्षक सतीश चंद्र यादव ने भी देर शाम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
