• Wed. Jul 8th, 2026

पौधे लगाने के साथ उसकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी- जिलाधिकारी

ByVijay Singhal

Jul 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पौधरोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आगामी 12 जुलाई 2026 को मथुरा में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधा लगाने के साथ उसकी देखरेख करने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने निर्देशित किया कि 12 जुलाई को शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर वृहद पौधरोपण का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों आदि को विशेष रूप से निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी आदर्श साइटों को तत्काल चिह्नित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल के मैदानों, अमृत सरोवरों, सड़कों के किनारे, एसटीपी प्लांटों, स्कूलों, कॉलेजों यूनिवर्सिटियों औद्योगिक क्षेत्रों, पार्कों, मंडी क्षेत्रों, अस्पतालों, नहर किनारे, परिक्रमा मार्ग, यमुना किनारे आदि क्षेत्रों में पौधे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बरगद, पीपल, नीम, जामुन, पाकड़, गुलमोहर, पलाश, अशोक सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी डा. पूजा गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदर्श साइटों का चिन्हांकन करते हुए समय पर उन स्थलों को प्राथमिकता दें, जहां ‘मियावाकी पद्धति’ से पौधारोपण किया जा सके। उक्त स्थानों को लाड़ली वन के रूप में विकसित किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.