हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता पर बिना सील खोले गेस्ट हाउस चलाने के दावे करने के मामले में उपाध्यक्ष ने सचिव को जांच सौंपी है। प्राधिरकण के सचिव ने सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। विदित है कि मथुरा वृंदावन नगर निगम के पार्षद राधा कृष्ण पाठक ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुमित मोर्या पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 28 जून की सुबह 7 बजे अपनी सरकारी गाड़ी और चालक के साथ उनके रुक्मणि विहार स्थित गेस्टहाउस पर पहुंचे एवं मैनेजर को उठाया। इसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में एक कमरा देने की मांग की। अमर सिंह ने गेस्ट हाउस के सील होने का बात बताते हुए कमरा देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि सहायक अभियंता ने कहा कि तुम कमरे लगाओ, विभाग की जिम्मेदारी मेरी है। पार्षद ने अभियंता के गेस्टहाउस में होने का सीसीटीवी फुटेज भी प्राधिकरण के अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए जांच की मांग करते हुए अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने मामले की जांच सचिव आशीष कुमार सिंह को सौंपी है। सचिव ने सहायक अभियंता आशीष कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। सचिव ने बताया कि सहायक अभियंता ने उन्हें बताया है कि 25 जून से चले सीलिंग अभियान के बाद कई गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा सील हटाकर कमरे लगाने की शिकायत मिल रही थी, इसी को देखते हुए वह 28 जून की सुबह अपने ड्राइवर के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता के कथनों की जांच कराई जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
