• Wed. Jul 8th, 2026

आज से जनता के लिए खुला नया बस अड्डा अंडरपास

ByVijay Singhal

Jul 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मथुरा-भूतेश्वर रेलखंड पर आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस अंडरपास का कायाकल्प किया गया है। पहले इस अंडरपास की ऊंचाई बेहद कम (मात्र 3 मीटर) थी, जिसके कारण अक्सर यहां बड़े वाहन फंस जाते थे और लंबा जाम लग जाता था। अब नए निर्माण कार्य के बाद इसकी भूमितल से ऊंचाई बढ़ाकर 3.7 मीटर कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यदि मौसम साफ रहा और भारी बारिश नहीं हुई तो बुधवार सुबह इस अंडरपास को पूरी तरह से आम जनमानस के यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने कहा कि इस अंडरपास के खुलने से न सिर्फ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि पहले की तुलना में यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित रहेगा। अब छोटे वाहनों के साथ-साथ बड़े व्यावसायिक और आवश्यक सेवाओं वाले वाहन भी बिना किसी रुकावट के आसानी से यहां से गुजर सकेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.