• Fri. Nov 13th, 2026

बलदेव में करोड़ों खर्च फिर भी नहीं मिली जलभराव से राहत

Byvijay.singhal1233

Jul 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव कस्बे में मथुरा-सादाबाद मार्ग पर करोड़ों की लागत से हुए सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी भरकम धनराशि खर्च होने के बावजूद मथुरा-सादाबाद मुख्य मार्ग पर अवैरनी चौराहा व आसपास विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि नालों के निर्माण में जल निकासी के उचित बहाव का ध्यान नहीं रखा गया है। बारिश का पानी नालों में जाने के बजाय मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क के दोनों ओर निर्माण के लिए सवा मीटर चौड़े व तीन फुट गहरे गड्ढे खोद दिए हैं, लेकिन न तो कोई चेतावनी संकेतक लगाया है और न ही बैरीकेडिंग की गई है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर गया है। विधायक के ब्लॉक प्रतिनिधि लेखराज सिंह प्रधान, राष्ट्रीय लोकदल चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह चौधरी, सत्यदेव चौबे, पीतांबर पांडेय, गौरव पांडेय, नरेश कुमार, प्रेम कुमार ने जिलाधिकारी से नाला-नालियों के बहाव, निर्माण की गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों की जांच कराने की मांग की है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.