• Wed. Jul 8th, 2026

गोवर्धन के गांव में अवैध शराब, गांजा और जुए के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ByVijay Singhal

Jul 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव मुड़सेरस में अवैध शराब, गांजा और जुए के बढ़ते कारोबार से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा  फूट पड़ा ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब की बिक्री, गांजा की तस्करी और जुए के अड्डे संचालित हो रहे हैं। कई बार मौखिक शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन अवैध गतिविधियों के कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही गांव में आए दिन विवाद और अशांति की स्थिति भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब, गांजा और जुए के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दो दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांतिपूर्वक वापस लौट गए। शिकायत करने वालों में रामस्वरूप, महावीर, अज्जू ठाकुर, बिज्जो पुजारी, शिवराम, जगन्नाथ, प्रताप सिंह, प्रकाश फौजी, जवाहर, कृष्णा, वीरवती, कमला, सावों, हरी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.