हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी से पेट्रोलियम पदार्थ भरकर जा रहे टैंकर की केबिन में राया क्षेत्र में अचानक धुंआ देख चालक के साथ ही राहगीरों में अफरा तफ़री मच गई। राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे राया कट के नीचे टैंकर के इंजन में स्पार्किंग होने से केबिन में धुआं हो गया। इसे देख लोगों ने चालक को सूचना दी तो चालक रामबाबू ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए टैंकर को सड़क किनारे लगाकर केबिन में रखे फायर सिलेंडरों का प्रयोग कर आग बुझाने में लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां होकर गुजरने वाले वाहनों को रुकवाकर दमकल बुलाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। मामला पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर का होने के चलते पुलिस ने एहतियातन रोड पर वाहन रोक दिये थे। बाद में आग बुझने पर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। फायर अधिकारी किशन लाल ने बताया कि हालात सामान्य है। टैंकर के इंजन में शार्ट सर्किट होने की बजह से केबिन में धुआं भर गया था। बाद में जांच करने के बाद टैंकर गंतव्य को रवाना कराया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
