हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विशेष महाअभियान ‘हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ पूरी रफ्तार से जारी है। नगर निगम के सेक्टर प्रभारियों ने शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता, जन-जागरूकता और प्रवर्तन गतिविधियां चलाईं। अभियान के दौरान अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भारी जुर्माना वसूला गया। टीम ने औरंगाबाद से टाउनशिप और वहां से नवादा पुरानी आरटीओ तक अवैध स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया। प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमणकारियों पर 23000 रुपये सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों पर 18600 रुपये और प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक के उपयोग पर 40,500 रुपये का जुर्माना लगाया। इस तरह विभिन्न मदों में कुल 82,100 रुपये के चालान की कार्रवाई की गई, साथ ही 64 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त की गई। इसके अलावा, सेक्टर प्रभारियों ने कई गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स को समाप्त कराया। खाली भूखंडों से कूड़ा हटवाने के साथ-साथ व्यापारिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकें की गईं। दुकानदारों से अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने, गीला-सूखा कचरा अलग करने और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
