हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मानसून आते ही सब्जियों के दामों में उछाल आना शुरू हो गया है। बारिश का असर जिले की सब्जी मंडियों में साफ नजर आ रहा है। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं बाहर से आने वाली सब्जियां भी बारिश और जलभराव में अटकने से समय पर मंडी नहीं पहुंच रही हैं। इससे मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने से दामों में इजाफा हो गया है। मंडी में सबसे अधिक उछाल अदरक और हरे धनिये की कीमतों में दर्ज किया गया है। यह दोगुने से ज्यादा पहुंच गए हैं। वहीं लहसुन के दाम भी दोगुने तक पहुंच गए हैं। आगरा और अलीगढ़ मंडल में कई दिन से हो रही बरसात के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे हरी सब्जियाें की पैदावार पर असर पड़ा है। स्थानीय किसानों के मंडियों में कम आने से हरी सब्जी बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं। वहीं बाहर से आने वाली सब्जियों पर भी बारिश का असर साफ देखा जा रहा है। सब्जियों की कम आवक और बढ़ी परिवहन लागत का सीधा असर खुदरा बाजार पर दिखाई दे रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
