• Mon. Jul 6th, 2026

मथुरा में एंटी करप्शन की कार्रवाई के बाद होगी विभागीय जांच

ByVijay Singhal

Jul 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत लोड कम करने के प्रकरण में विभागीय जल्द शुरु होने जा रही है। आगरा एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। इसको सुधारने के लिए सख्ती से कदम उठाने पड़ेंगे। लोड कम करने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन टीम ने कृष्णानगर बिजलीघर परिसर में स्थित कार्यालय में तैनात बाबू सुरेश को पकड़ा था। इसकी शिकायत जैंत थाना क्षेत्र के नगला सकराया निवासी प्रताप सिंह आटा चक्की संचालक ने एंटी करप्शन टीम से की थी। करीब 10 माह से पीड़ित उपभोक्ता इधर से उधर भटक रहा था, लेकिन उसका कार्य नहीं हुआ। कृष्णानगर में प्रार्थना पत्र देने के बाद दो दिन के अंदर उपभोक्ता का कार्य हो गया था। इस कार्रवाई से विभाग की छवि बिगड़ी है। अब सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस मामले में विभागीय जांच भी जल्द शुरु होने जा रही है। देखा जाएगा कि वृंदावन पागल बाबा विद्युत कार्यालय से प्रार्थना पत्र एवं जांच रिपोर्ट आने के बाद लोड कम क्यों नहीं किया गया। उपभोक्ता को इधर से उधर क्यो भेजा गया। जेई एवं एई की रिपोर्ट कार्यालय स्तर से लगवानी चाहिए थी। वृंदावन कार्यालय से यह कार्य क्यों नहीं हुआ। हालांकि उच्च अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट कार्रवाई के बाद मांगी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.