• Mon. Jul 6th, 2026

स्कूटी निकालने के विवाद में राहगीर युवक के गोली लगी, गंभीर

ByVijay Singhal

Jul 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत अंतर्गत गांव जौनाई में  दोपहर स्कूटी निकालने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और ताबड़तोड फायरिंग हो गयी। इससे लोगों में दहशत फैल गयी। गोलीबारी के दौरान वहां होकर गुजर रहे युवक की छाती और गर्दन के बीच लगी गोली फंस गयी, जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गया। उसे उपार को भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। रविवार दोपहर दो बजे गांव जौनाई के रास्ते में एक ट्रैक्टर खड़ा था। बतातै है कि इस दौरान वहां होकर स्कूटी निकालने को लेकर दोनों ओर से बहसबाजी के साथ ही गाली-गलौज होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव निवासी रोहित और पवन तिवारी पक्ष के मध्य पुराना विवाद चल रहा था। इसको लेकर रविवार को मामूली कहासुनी के चलते दोनों पक्ष में जमकर मारपीट और पथराव होने लगा। इस दौरान एक पक्ष की ओर से तमंचे से ताबड़तोड आमने-सामने फायरिंग होने लगी। दोनों पक्षों के मध्य मारपीट, पथराव फायरिंग के दौरान वहां होकर गुजर रहे राहगीर युवक रोहित (19) की छाती और गर्दन के मध्य गोली लग गयी। इससे वह लहुलुहान होकर गिर गया। युवक को गोली लगते ही दोनों पक्षों के पैर उखड़ गए और आरोपी मौके से भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन में खून से लथपथ रोहित को गाड़ी में लादकर निजी हॉस्पिटल भिजवाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस दौरान लोगों ने खूनी संघर्ष और फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपियों की चिन्हित किया जा रहा है। घटना के बाद तीन पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.