• Sun. Jul 5th, 2026

बैंक से लोन लेकर आशियाना बनाया, लोगों ने किया कब्जा

ByVijay Singhal

Jul 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पांच बच्चों की मां अपने हक और आशियाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। बैंक से लोन लेकर जैसे-तैसे बनाए गए मकान पर क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।मोहिनी नगर कॉलोनी निवासी काजल ने एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसने बेहद मुश्किलों से बैंक से लोन लेकर अपने रहने के लिए एक मकान का निर्माण कराया था। आरोप है कि मोहिनी नगर की ही रहने वाली राजकुमारी, उसके तीन बेटों, सोनिया चौधरी और मांट के रहने वाले दो अज्ञात साधुओं की मदद से पीड़िता के मकान पर जबरन कब्जा कर लिया गया। पीड़िता पांच बच्चे हैं, जिन्हें लेकर वह इस वक्त एक किराए के कमरे में बेहद तंगहाली में रहने को मजबूर है। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने मकान को खाली कराने का प्रयास करती है तो उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी जाती है। इससे पहले भी पीड़िता कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुकी है। एसएसपी के निर्देश पर वृंदावन कोतवाली पुलिस ने धारा 329 (3), 351 (3) ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक कुमार शर्मा को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.