• Sun. Jul 5th, 2026

पांच हजार से अधिक व्यावसायिक कनेक्शन, 50 फीसदी पर नहीं है एनओसी

ByVijay Singhal

Jul 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा, व्रन्दावन धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस, आश्रम, धर्मशालाएं, अस्पताल और व्यवसायिक भवन नए संचालित हो रहे हैं। इनमें रोजाना हजारों श्रद्धालु और पर्यटक ठहरते हैं। ऐसे में विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन और नियमित निरीक्षण बेहद जरूरी हो जाता है। नियमों के मुताबिक व्यवसायिक भवन में बिजली कनेक्शन जारी करने से पहले विद्युत सुरक्षा विभाग द्वारा वायरिंग, अर्थिंग, विद्युत पैनल और अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर एनओसी जारी की जाती है। इसके बाद ही व्यवसायिक कनेक्शन दिया जाना चाहिए। यदि बिना एनओसी के कनेक्शन जारी हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो छोटे कनेक्शन पर यह एनओसी नहीं ली जा रही थी, लेकिन बडे़ कनेक्शन वालों से एनओसी ली जा रही है। व्यावसायिक कनेक्शन के लिए नियम हैं कि एनओसी के बिना कनेक्शन नहीं दिया जाए, लेकिन विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से ऐसा नहीं हो रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.