• Sun. Jul 5th, 2026

बारिश में बही नगर निगम की व्यवस्था, यमुना में शहरभर का पहुंचा कचरा

ByVijay Singhal

Jul 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के विभिन्न इलाकों में भीषण जलभराव हो गया। इसके अलावा नालों और सड़कों पर जमा कचरा बहकर सीधे यमुना नदी में पहुंच गया है। विश्राम घाट समेत कई घाटों पर पूजा-अर्चना और स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि आस्था की प्रतीक यमुना में प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य कचरा बहता दिखना दुर्भाग्यपूर्ण है। बारिश से पहले यदि नालों की नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की गई होती तो आज यह स्थिति नहीं बनती। लोगों ने यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की। वहीं, बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों के घरों और दुकानों के सामने भी पानी जमा रहा। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराई गई। इसके बाद दिन में धीरे-धीरे हालात सामान्य हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.