हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फर्जी चिटफंड मामले में गोविंद नगर पुलिस ने चार घंटे तक पूछताछ करने के बाद सपा नेता अनिल अग्रवाल को थाने से जमानत दे दी है। महोली रोड निवासी पीड़ित व्यापारी राहुल बंसल व सौंख रोड स्थित नई मंडी निवासी मनीष अग्रवाल ने नवंबर 2025 में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया था कि डॉ. अनुराग अग्रवाल वैद्य ने चिटफंड बनाकर में कई व्यापारियों से पैसे जमा कराए थे। यह रकम करोड़ों में बताई जा रही है। इसके बाद पैसा और संपत्ति बेचकर अनुराग भाग गया। पीड़ित व्यापारियों ने अनुराग, सपा नेता अनिल अग्रवाल समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीन दिन पहले कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने मुख्य आरोपी डॉ. अनुराग अग्रवाल और सहयोगी सपा नेता अनिल अग्रवाल पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। यह कार्रवाई होने के बाद गोविंद नगर पुलिस ने अनिल को हिरासत में ले लिया। लगभग चार घंटे तक मामले में पूछताछ की गई। इसके बाद स्वास्थ्य चेकअप कराया तो वह अस्वस्थ मिले। इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें थाने से ही जमानत दे दी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
