हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के सुनरख गांव के सौभरी वन में देवेंद्र गौतम वन विभाग में संविदाकर्मी हैं। सुबह करीब नौ बजे वह वन परिसर में बैठे थे। इसी दौरान एक साधुवेशधारी उनके पास आया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तब उसने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सहमे देवेंद्र ने बचने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने उनके गर्दन, कान और हाथ पर वार कर दिए। लहूलुहान देवेंद्र ने शोर मचाया तो आरोपी पकड़े जाने के डर से जंगल की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजन घायल देवेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। लोगों ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का है। कुछ दिन पहले उसने रमणरेती इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में घुसकर हंगामा काटा था। तब पुलिस ने शांतिभंग और अन्य धाराओं में उसे जेल भेजा था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
