• Thu. Jul 2nd, 2026

कोसीकलां में 15 साल बाद देव नगर नाले की तलीझाड़ सफाई शुरू

ByVijay Singhal

Jul 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नगर पालिका परिषद ने देव नगर के मुख्य नाले की करीब 15 वर्ष बाद तलीझाड़ सफाई शुरू कराई है। वर्षों से जमी सिल्ट और कचरे से अटे पड़े नाले की सफाई के लिए नाले में अस्थायी बंध बनाकर पानी का प्रवाह रोका गया है, जिससे आसपास के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। देव नगर का यह नाला लंबे समय से सिल्ट से भर चुका था। बारिस के दौरान जल निकासी प्रभावित हो रही थी। नगर पालिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि नाले के दोनों किनारों पर बनी पटरी वर्षों से जमा सिल्ट में बदल चुकी है। ऐसी स्थिति में जेसीबी, चेन मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसी मशीनों को सीधे नाले में उतारकर सफाई कराना संभव नहीं था। पालिका ने पहले नाले में अस्थायी बंध बनाकर पानी का प्रवाह रोक दिया, जिससे मशीनों को नाले के भीतर उतारकर तली से सिल्ट निकालने का कार्य शुरू किया जा सका। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि है कि तलीझाड़ सफाई होने के बाद नाले की जल निकासी क्षमता पहले की तुलना में काफी बढ़ जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.