• Sun. Aug 23rd, 2026

छाता में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर मारपीट का आरोप

ByVijay Singhal

Jun 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी पीड़िता ने नामजद के खिलाफ शादी का झांसा देते हुए करीब दस माह से दुष्कर्म करने और शादी का दबाव बनाने पर मारपीट कर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है। छाता क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने थाने में शुक्रवार रात दर्ज कराये मुकदमे में आरोप लगाया कि 25 सितंबर 2025 की रात करीब नौ बजे घर से शादी करने की बात कर बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। उसने रात को ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिये दबाव बनाया तो वह टालता रहा। आरोप है कि वह उसके साथ आये दिन मारपीट करता था। आरोप है कि 15 मई को शादी की बात करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर के बाहर छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक छाता ने बताया कि पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.