• Sun. Jun 28th, 2026

मथुरा में युवती की अश्लील वीडियो वाइरल करने पर रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Jun 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने पर थाना सदर बाजार पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को सदर बाजार क्षेत्र निवासी युवती ने थाने में गोवर्धन निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि वह इंस्ट्राग्राम चलाती है। अप्रैल माह में उसके इस्ट्राग्राम पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी थी। इसे उसने स्वीकार कर लिया। फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाला गोवर्धन का रहने वाला है। आरोप है कि इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती होने के बाद आरोपी उससे मैसेज व कॉल करने लगा। आरोप है कि उसने पीड़िता के अश्लील वीडियो व व्यक्तिगत फोटो इस्ट्रांग्राम से वायरल कर छवि धूमिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.