• Sun. Jun 28th, 2026

जैत थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर 43.75 लाख की ठगी, पांच नामजद

ByVijay Singhal

Jun 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी में कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों पर  प्राथमिकी दर्ज  की गई है। सीडीएस नगर, महोली रोड निवासी अश्विनी कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि नेहा वैश, योगेंद्र सिंह राजावत, विकास राजावत, लाखन सिंह और राज शर्मा ने जैत क्षेत्र के अंतर्गत सत्व्या एस्टेट कॉलोनी में 40 हजार रुपये प्रति वर्ग गज की दर से 100 वर्ग गज का प्लॉट दिखाकर बुक कराया। आरोप है कि 11 नवंबर 2024 को 15 लाख रुपये का चेक बतौर एडवांस लिया गया और एग्रीमेंट टू सेल व वेलकम लेटर भी दिया गया। बाद में पता चला कि जिस प्लॉट संख्या बी-9 का अनुबंध उनके साथ किया गया था, उसे पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेचा जा चुका था। इसके बाद आरोपियों ने 43.75 लाख रुपये लौटाने के लिए दो चेक दिए, लेकिन निर्धारित समय पर दोनों चेकों का भुगतान नहीं हुआ। बार-बार धनराशि मांगने पर केवल आश्वासन मिलता रहा। कॉलोनी स्वीकृत होने के बाद भी न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। थाना जैत पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार नामजद आरोपी नेहा वैश, योगेंद्र सिंह राजावत और विकास राजावत के विरुद्ध पहले से भी पांच-पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.