हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने आठ स्थानों को चिन्हित किया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। भूतेश्वर से लेकर नए बस स्टैंड तक विभिन्न स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने भूतेश्वर से लेकर नए बस स्टैंड तक, मंडी चौराहा, गोकुल रेस्टोरेंट के निकट, एसबीआई चौराहा कृष्णापुरी तिराहा समेत अन्य स्थानों पर पार्किंग स्थल चयनित किए हैं, जहां राहगीर आसानी से अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। नगर निगम के इस कदम से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की संभावना है। बीएसए कॉलेज के सामने एचडीएफसी बैंक, महोली रोड पर कैनरा बैंक, मनोज नगर, भूतेश्वर तिराहे से गोवर्धन चौराहे तक, विपिन नर्सिंग होम, दीप नर्सिंग होम, मेहता नर्सिंग होम,गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी चौराहा तक बिरला मंदिर, स्टेट बैंक चौराहे से भरतपुर गेट चौराहे तक अशोक हॉस्पिटल, पंजाब नेशनल बैंक व एक्सिस बैंक और कृष्णापुरी तिराहे को चयनित किया है। इन स्थानों पर राहगीर अपने वाहन खड़ा कर सकते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
