हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव बछगांव में घर से चौपाल जा रहे युवक पर रंजिश के चलते गांव के ही छह लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों ने तमंचे से तीन फायर किए। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, बछगांव निवासी सचिन कुमार पुत्र महताप सिंह से गांव के ही देवेंद्र और उसके परिजन रंजिश मानते हैं। सोमवार शाम करीब 7 बजे सचिन घर से चौपाल के लिए जा रहे थे। तभी छह नामजदों ने उन्हें रोकर लिया। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों ने धारदार हथियार और तमंचा लेकर हमला किया। फायरिंग की, जिसमें वे बाल-बाल बचे गए। बताया जा रहा है कि तमंचे से चली गोली पीड़ित के मोबाइल में लगी। इससे मोबाइल टूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सचिन ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने देवेंद्र उर्फ देवा, अजीत, गौरव, सौरव, पालेंद्र, हाकिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार दोपहर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि रंजिश के चलते पीड़ित पर हमला हुआ था। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
