हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां कस्बे का मोहल्ला निकासा बृहस्पतिवा देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इससे पूरे वहां अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 नामजदों के खिलाफ बलवे की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ कर चालान कर दिया। बृहस्पतिवार रात्रि में करीब 11 बजे जाबिर और सलीम पक्ष के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी की गई। अचानक हुई फायरिंग से पूरे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगो को खदेड़ दिया। घटना के बाद दोनों पक्ष समझौते के प्रयास के लिए थाने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बलवे कार्रवाई की। चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक की तहरीर पर जाबिर, कासिम, खालिद, वहीद निवासी घंटाघर तथा सलीम, सोहेल, वकील और बल्लू निवासी मोहल्ला निकासा एवं अन्य के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश देकर जाबिर, कासिम, सलीम और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
