• Sun. Jun 21st, 2026

विवाद की सूचना देकर पुलिस को बुलाया, फिर पीआरवी टीम पर हमला; होमगार्ड घायल

ByVijay Singhal

Jun 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव कामर में विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी कर्मियों पर एक युवक ने हमला कर दिया। हमले में पीआरबी पर तैनात एक होमगार्ड घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया। घायल होमगार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात करीब 11:30 बजे पीआरबी को गांव कामर में एक विवाद की सूचना मिली। पुलिस का कहना है कि राधेश्याम ने डायल-112 पर कॉल कर सहायता मांगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को राधेश्याम हंगामा करता मिला। पूछताछ में उसकी गलती सामने आई, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस द्वारा समझाने पर राधेश्याम नाराज हो गया और अपने परिजन के खिलाफ कार्रवाई की जिद करने लगा। पुलिस ने उसे शांत रहने के लिए कहा तो वह उग्र हो गया। इसी दौरान उसने ईंट उठाकर पीआरबी पर तैनात होमगार्ड जितेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे होमगार्ड बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और घायल होमगार्ड के साथ मारपीट करता रहा, जिससे उसके गुप्तांगों में भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मी पर हमला करने सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज चालान कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.