• Sun. Jun 21st, 2026

गोवर्धन के चौराहे पर पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त होने से अफरातफरी, एक घंटे में रोका गैस का रिसाव

ByVijay Singhal

Jun 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर नगर निगम की टीम द्वारा खुदाई के दौरान पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज गति से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे उठे धूल के गुबार के कारण चौराहे के आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस ने एहतियातन कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रोक दिया। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोवर्धन चौराहे पर नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। मशीन की खुदाई के दौरान भूमिगत पीएनजी पाइपलाइन चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पाइप लाइन टूटने के बाद तेज प्रेशर के साथ गैस बाहर निकलने लगी। गैस के दबाव के कारण हवा में धूल का बड़ा गुबार उठने लगा। यह दृश्य देखकर चौराहे पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। संभावित खतरे को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौराहे का यातायात बंद कराया और फायर ब्रिगेड और टोरंटो गैस कंपनी को सूचना दी। थोड़ी देर में दोनों टीमें मौके पर पहुंच गईं। समय रहते गैस रिसाव पर काबू पाया लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अग्निशमन अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की संयुक्त टीम ने करीब एक घंटे में गैस रिसाव पर काबू पाया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया।
सूत्रों के अनुसार गोवर्धन चौराहे पर विज्ञापन के होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम की टीम गड्ढा खोद रही थी। हालांकि अब निगम के अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। विभाग के एक्सईएन अमरेंद्र गौतम का कहना है कि विभाग द्वारा कोई गड्ढा नहीं खोदा जा रहा था। ऐसी कोई योजना ही नहीं थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गोवर्धन चौराहे जैसे भीड़भाड़ वाले चौराहे पर कौन गड्ढा खोद रहा था और किसकी अनुमति से। हालांकि हाइवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि नगर निगम द्वारा गड्ढा खोदा जा रहा था। घटना के बाद जेसीबी गायब हो गई। कौन सच बोल रहा है और कौन नहीं, यह जांच का विषय है, फिलहाल मामले की लीपापोती की कोशिशें हो रही हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.