हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में मजदूरी का कार्य करने के लिए गए दंपती के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। थाना मगोर्रा के गांव अहमल निवासी भगवान सिंह कस्बा के नैनू पट्टी मार्ग पर अपने मकान में रहता है। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे भगवान सिंह अपनी पत्नी समुंद्री देवी के साथ मजदूरी कार्य करने के लिए सोंख गया था। तभी पीछे से करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से घर मे आग लग गई। आग लगने से घर मे रखे दो फ्रिज, एक कूलर सहित घरेलू सामान जल गया। घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पीड़ित भगवान सिंह में बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
