• Sat. Jun 20th, 2026

हाइवे थाना पुलिस ने बालक की हत्या मामले में तीन आरोपी दबोचे

ByVijay Singhal

Jun 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस और स्वाॅट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए करीब एक महीने पुराने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने माल गोदाम रोड के पास मिले 14 वर्षीय अज्ञात बालक की हत्या के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को शुक्रवार सुबह भरतपुर तिराहे के पास नरहौली मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। बीती 27 मई 2026 को आर्मी एरिया के पास माल गोदाम रोड पर एक अज्ञात किशोर का शव मिला था। उसके हाथ-पैर बंधे थे और गले में काले रंग के फीते से कसकर हत्या की गई थी। शरीर पर चोटों के निशान भी थे। उनि संदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 350 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसके बाद तीनों हत्यारोपी पुलिस के रडार पर आए। फिलहाल पुलिस मृतक बालक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज उर्फ गोलू निवासी अवैरनी (बलदेव), राजकुमार उर्फ राजू निवासी नगला पूठा (महावन) और बाबा सेवागिरी उर्फ लवकुश साकेत निवासी मऊगंज (मध्य प्रदेश) शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.