• Sat. Nov 28th, 2026

नोहझील में मीट तस्कर ने पुल पर ई-रिक्शा से गौ रक्षकों को कुचलने का प्रयास

Byvijay.singhal1233

Jun 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना पुल के समीप गोरक्षकों ने मिलकर प्रतिबंधित मांस की तस्करी कर रहे युवक को मांस, चाकू व वाहन सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी ने गोरक्षकों को कुचलने का प्रयास भी किया। आरोपी की पहचान राजा, निवासी कोसी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मांस का सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाया है।

गोरक्षा दल शेरगढ़ के अध्यक्ष बांके बिहारी ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि कोसी से एक युवक लगातार नौहझील क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के मांस की अवैध सप्लाई कर रहा है। शुक्रवार दोपहर को जैसे ही तस्कर के आने की जानकारी मिली। वह दर्जनों गोरक्षकों के साथ यमुना पुल के पास मोर्चा संभाल कर खड़े हो गए। कुछ ही देर में संदिग्ध युवक ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंचा। जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने गोरक्षकों को कुचलने का प्रयास किया। लेकिन, टीम ने उसे दबोच लिया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक रजत गर्ग पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्त में लिया। ई-रिक्शा की तलाशी में पॉलीथिन के भीतर छिपाकर रखा गया करीब 50 किलो प्रतिबंधित मांस और चाकू बरामद हुआ। पूछताछ आरोपी राजा ने बताया कि वह यह मांस नौहझील के ही कुछ युवकों को बेचने के लिए लाया था,जो इस मांस को विभिन्न होटलों, ढाबों और अन्य तय ठिकानों पर सप्लाई करते थे। पुलिस और गोरक्षकों की गिरफ्त में आया मांस तस्कर राजा बेहद शातिर दिमाग था। पुलिस और आम जनता को चकमा देने के लिए उसने एक फुलप्रूफ प्लान तैयार किया था। वह कोसी से नौहझील की तरफ आते समय अपने ई-रिक्शा में बाकायदा सवारियां बैठाकर लाता था और सीट के नीचे प्रतिबंधित मांस छिपाकर रखता था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.