हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावे में हुए कथित गबन के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के चढ़ावे की सीबीआई जांच की मांग के बाद अब दिनेश फलाहारी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के प्रबंध न्यासी अनुराग डालमिया को पत्र लिखाकर कमेटी के पदाधिकारी व कर्मचारियों को हटाने की मांग की है। हालांकि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दिनेश फलाहारी महाराज ने वीडियो और पत्र जारी कर कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दान एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं में पूरी पारदर्शिता लाई जाए। उन्होंने पत्र में लिखा कि वर्तमान व्यवस्थाओं और लग रहे आरोपों के कारण प्रबंध न्यासी की छवि भी धूमिल हो रही है। ऐसे में पिछले 15 वर्षों के दौरान मंदिर में आने वाले कुल दान, आभूषण, सोने, चांदी और अन्य बेशकीमती भेंटों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। बृहस्पतिवार को सेवा संस्थान के उपप्रबंधक अनुराग पाठक ने फलाहारी महाराज पर 20 लाख की चौथ मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
