• Sat. Jun 20th, 2026

व्रन्दावन में अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहीं गर्भवती महिलाएं

ByVijay Singhal

Jun 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पताल पहले से ही रेडियोलॉजिस्ट की कमी से जूझ रहा था। रही-सही कसर वैकल्पिक तौर पर अल्ट्रासाउंड कर रहे डॉक्टर के एक महीने के अवकाश ने पूरी कर दी है। इसके चलते अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष पूरी तरह बंद हो गया है। गर्भवती महिलाओं की है, जिन्हें समय पर होने वाली जरूरी जांचों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से सरकारी अस्पताल में मुफ्त जांच और इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले तीमारदारों को हर दिन निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अस्पताल से टका सा जवाब मिलने के बाद मरीजों को मजबूरी में शहर के निजी डायग्नोस्टिक सेंटर्स (प्राइवेट लैब्स) का रुख करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर अल्ट्रासाउंड बेहद संवेदनशील और अनिवार्य प्रक्रिया है। सरकारी अस्पताल में ताला लटका देख तीमारदारों की चिंता बढ़ जाती है। निजी केंद्रों पर जांच में उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। सीएमएस डॉ. वंदना अग्रवाल ने स्वीकार किया कि चिकित्सक फिलहाल अवकाश पर हैं इसलिए अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। यहां से जिला अस्पताल के लिए भेजा जा रहा है। निजी सेंटरों पर तीमारदार अपनी मर्जी से ले जाते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.