• Mon. Feb 16th, 2026

छाता में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री, मौत:घण्टों तक जीआरपी रही लापता, प्राथमिक उपचार के लिए RPF ने की कार्रवाई

ByVijay Singhal

Feb 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील छाता के कोसीकला रैलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी पुलिस ने उस वक्त मानवता एवं अपनी ड्यूटी के फर्ज को तार तार कर दिया, जब अमरसिंह नामक व्यक्ति का उदयपुर जाने के लिए मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन में बैठते समय पैर फिसल गया। इस दौरान मौके पर अमरसिंह की दर्दनाक मौत हो गयी।घटना को स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्री एवं मृतक के साथ परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में स्टेशन की आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुँच गयी। और स्थानीय लोगो के सहयोग से मृतक के शव को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने अमरसिंह को मृत घोषित कर दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान जीआरपी पुलिस कही नजर आई। घटना के करीब 3 घण्टे बाद भी जीआरपी पुलिस संबधित कार्यवाही करने से बचती रही। इस मामले को लेकर मृतक के साथ एवं आरपीएफ पुलिस के पुलिसकर्मियों ने कई बार जीआरपी पुलिस को फोन पर कार्यवाही करने की जानकारी दी। लेकिन जीआरपी पुलिस टालमटोल करती नजर आई। देर रात्रि जीआरपी पुलिस के द्वारा किये गए अमानवीय व्यवहार की जानकारी परिजनों ने मीडियाकर्मियों को दी। इस दौरान मीडियाकर्मियों के द्वारा फ़ोन करने पर भी जीआरपी प्रभारी मामले को गुमराह करते नजर आए। आपको बता दें कि जीआरपी पुलिस की लापरवाही की वजह से ऐसी कई घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी है। बावजूद जीआरपी पुलिस सोती हुई नजर आती है। इस घटना को लेकर मृतक परिजनों ने बताया कि मृतक अपने भांजे एवम भांजी के साथ मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन से उदयपुर जाने के लिए बरसाना से आया था। लेकिन जीआरपी पुलिस के चौकन्ना न रहने के दौरान हादसा हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.