• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के शव को ग्यारह किमी तक घसीटती ले गई कार, पहिए में फंसे निकले शव के टुकड़े

ByVijay Singhal

Feb 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को दिल को दहलाने देने वाली घटना हुई।  किसी वाहन ने युवक को बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद एक कार उसके शव को ग्यारह किमी तक घसीटते हुए ले गई। जब तक कार रुकी तब तक शव के कई टुकड़े हो चुके थे। कार में फंसे शव के टुकड़ों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। जब तक कार के नीचे फंसे शव पर नजर पड़ी तब तक मरने वाले का चेहरा ही बचा था। शेष शरीर का लोथड़ा बन चुका था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी जेब से टूटा की-पैड मोबाइल और करीब 500 रुपए मिले हैं। उसकी पहचान के लिए एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। आसपास के गांव वालों से भी शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। टोल कटाने के लिए जब गाड़ी रुकी तो वहां मौजूद गार्ड ने गाड़ी के पीछे से सड़क पर बहते खून के निशान दिखे। फिर गाड़ी के पीछे जाकर देखा तो एक युवक का शव फंसा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कार के नीचे से बाहर निकाला। शव दो हिस्सों में बंट गया था। गाड़ी में जगह-जगह टुकड़े चिपके थे। एसपी देहात त्रिगुन विशेन के अनुसार जिस कार में शव फंसा था वह आगरा से दिल्ली जा रही थी। उसके चालक दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में वीरेंद्र ने बताया है कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसकी कार से कोई हादसा भी नहीं हुआ। उसे टोल प्लाजा पर लोगों ने बताया कि गाड़ी में शव फंसा है। रात को एक्सप्रेस वे पर कोहरा था। किसी वाहन से ये हादसा हुआ होगा, जिसका शव एक्सप्रेस-वे पर पड़ा रहा होगा। कोहरे में पड़ा शव दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कार में फंसकर घसीटता चला आया होगा। एसपी के अनुसार मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 106 पर खून के निशान मिले हैं। ऐसे आशंका है कि वहीं कोई हादसा हुआ था। माइल स्टोन 106 से मांट टोल प्लाजा की दूरी करीब 11 किमी है। इसी से आशंका है कि शव 11 किमी तक घसीटा गया है। कार मंगलवार तड़के 4 बजे मांट टोल प्लाजा पर पहुंची। कार में 2 महिला और 2 पुरुष सवार थे। वे लोग दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र के संगम विहार के रहने वाले हैं। परिवार के साथ आगरा में शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.