हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में रेलवे के माल गोदामों की सुरक्षा को लेकर अक्सर उठने वाले सवालों पर अब रेल प्रशासन विराम लगाने की तैयारी में है। इसके लिए रेल प्रशासन माल गोदामों की निगरानी के लिए हाईजूम कैमरे लगाएगा। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर कोसीकलां मालगोदाम का कायाकल्प करते हुए क्षेत्र को आधुनिक सीसीटीवी कैमरों के सुरक्षा घेरे में लाया गया है। जनपद में रेलवे के जरिए की जा रही माल ढुलाई अब 24 घंटे निगरानी में रहेगी। बीते दिनों माल गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान माल गायब होने या वजन में हेरफेर की शिकायतें आईं थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए कोसीकलां रेलवे माल गोदाम परिसर के संवेदनशील हिस्सों में 12 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में रात के समय भी सटीक निगरानी की खासियत है। अब रैक से माल उतरने और ट्रकों में लोड होने तक की हर गतिविधि कैमरों में रिकॉर्ड होगी। इसके साथ ही मथुरा माल गोदाम में अभी 12 कैमरे लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यहां 18 और कैमरे लगाए जाएंगे। इन सभी हाईजूम सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड सीधे चीफ गुड्स सुपरवाइजर के रूम में दी गई है। बड़ी स्क्रीन पर अधिकारी रियल टाइम (लाइव) मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
