हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में केसीसी लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैंक से जुड़े रिकवरी कार्य में लगे व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। ग्राम बझेड़ा, गोवर्धन निवासी विश्वेन्द्र ने आरोप लगाया है कि उनके पिता ने पंजाब नेशनल बैंक, शाहजी मंदिर शाखा से केसीसी लोन लिया था, जिनके निधन के बाद ऋण की अदायगी नहीं हो सकी। पीड़ित के अनुसार कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने स्वयं को बैंक से जुड़ा बताते हुए संपर्क किया और 30 प्रतिशत राशि में लोन सेटलमेंट कर खाता निपटाने का आश्वासन दिया। भरोसा कर पीड़ित ने कुल 73,300 रुपये उसे दे दिए। आरोप है कि भुगतान के बाद न तो लोन सेटलमेंट का कोई प्रमाण (नोड्यूज) दिया गया और न ही संपर्क हो सका। फोन बंद आने पर पीड़ित ने बैंक जाकर जानकारी की पता चला कि अलीगढ़ के गांधी नगर निवासी संदीप शर्मा नामक व्यक्ति रिकवरी कार्य के लिए आया था। इसके बाद पीड़ित ने रंगजी मंदिर पुलिस चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने जल्द राशि बैंक में जमा करने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक रुपये वापस नहीं किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
